जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व इस वर्ष 28 मई 2026 को मनाया जाएगा| पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है| इसी के तहत जिले के विभिन्न थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है|
इसी क्रम में रविवार को शिकारीपाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई| जिसमें पदाधिकारी द्वारा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का अनुरोध किया गया| अफवाहों पर ध्यान न देने का निर्देश दिया गया तथा अगर कोई व्यक्ति आपत्तिजनक प्रचार प्रसार या मतभेद पैदा करने का प्रयास कर रहा है तो उसकी सूचना अभिलंब थाना को देने का निर्देश दिया गया| कहा गया कि ऐसे लोगों को उसे किसी भी परिस्थिति में बक्सा नहीं जाएगा| सरकार एवं प्रशासन हर प्रकार से शांति और सौहार्द कायम करने के लिए तत्पर है।
रविवार को शिकारीपाड़ा थाना परिसर में अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा के साथ देवासी सरकार, सुचांत बैरागी, हाबील मुर्मू, रामनारायण भगत, अर्जुन राय, राधे श्याम अग्रवाल, कलीमुद्दीन अंसारी, तमिज़ुद्दीन अंसारी, साइमन सोरेन सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें