नवपदस्थापित थाना प्रभारी से पत्रकार संगठन की शिष्टाचार मुलाकात



जागता झारखंड संवाददाता काठीकुंड दुमका। 

ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने काठीकुंड प्रखंड के नवपदस्थापित थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन की ओर से थाना प्रभारी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों एवं थाना प्रभारी के बीच क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सामाजिक समन्वय तथा पत्रकारों की भूमिका को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल रहने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में सहूलियत होती है।थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह  ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि काठीकुंड थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, जिला सचिव दीपू भंडारी, वीरू कुमार दास, भीम मंडल, नसीम अंसारी, मो. जुलकर अंसारी, विवेक मंडल, महफूज अली अंसारी, मो जमशेद अंसारी, मुन्ना पंडित एवं फैजान अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे|


Post a Comment

और नया पुराने