ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली में क्राईम का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है 15 मई को सुबह-सुबह रिक्शा चालक से हुई मामूली कहा सुनी में दो युवकों ने रिक्शा चालक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए घटनास्थल पर ही अफरातफरी में गोली मारकर भाग रहे एक हमलावर को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया, और पीसीआर को कॉल की, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति जिसकी पहचान एहसान उम्र 54 वर्ष पुत्र मुन्ना निवासी गली नंबर एक शास्त्री पार्क के तौर पर हुई को जग प्रवेश अस्पताल में ले जाया गया जहां से मामला गंभीर होने पर जेपीसी अस्पताल से ज़ी टीवी अस्पताल रेफर कर दिया गया, पुलिस पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि दो लोग आए और उसके ई-रिक्शा में बैठ गए जब उसने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा तो वो उससे बहस करने लगे और बाद में उसे पर फायरिंग कर मौके से भाग गए, इसके मुताबिक पुलिस थाना शास्त्री पार्क में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया कर जांच शुरू की गई, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का इन्फेक्शन किया और सबूत इकट्ठा किया घटना में शामिल दूसरे आरोपी का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई है मामले को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा,
रिक्शा चालक को मारी गोली एक दबोचा एक फरार,
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें