जागता झारखंड झरिया/धनबाद : झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत होरलाडीह के समीप झमाडा द्वारा स्वीकृत वाटर पंप हाउस निर्माण कार्य का शुक्रवार को झरिया विधायक Ragini Singh ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार भालगढ़ा क्षेत्र का यह पंप हाउस पिछले लगभग 40 वर्षों से बंद पड़ा था, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। नए पंप हाउस के निर्माण से भालगढ़ा सहित आसपास के लगभग 40 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए खुशी जताई। लोगों ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस योजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे और अब इससे पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भालगढ़ा क्षेत्र के लोग वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे और यह पंप हाउस लगभग 40 वर्षों से बंद था, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हो रहे थे।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब 40 हजार लोगों को नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें