जागता झारखंड संवाददाता, काठीकुंड (दुमका)
शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ओर से काठीकुंड प्रखंड के डाकबंगला परिसर में एसआईआर एवं जनगणना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन, शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सोरेन तथा जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा शामिल हुए।
बैठक के दौरान सांसद, विधायक एवं जिला परिषद अध्यक्षा ने पार्टी पदाधिकारियों और झामुमो कार्यकर्ताओं को एसआईआर, जनगणना, बीएलए-1 एवं बीएलए-2 से संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए क्षेत्रीय समस्याओं से भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। विधायक आलोक कुमार सोरेन ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर झामुमो दुमका जिला प्रवक्ता मो. अब्दुल सलाम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोहर अग्रवाल, प्रखंड सह सचिव टिंकू भगत, मीडिया प्रभारी कलीम अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुहागिनी सहित रोबिन लाहा, हेमंत भगत, रहमत अली, इम्तियाज, रज्जाक अंसारी, विलियम, दुलाल बेसरा, सिद्दीकी अंसारी, मानवेल मुर्मू,जीरू राय एवं पंचायतों के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें