बहुभाषी कार्यक्रम के तहत जिले के पहले ‘स्कूल म्यूज़ियम सह पुस्तकालय’ का भव्य उद्घाटन

 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिले के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा, जब पलाश बहुभाषी शिक्षा (MLE) कार्यक्रम के तहत जिले के पहले “स्कूल म्यूज़ियम सह पुस्तकालय” का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुटमू में भव्य उद्घाटन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में यह एक अभिनव एवं रचनात्मक पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को उनकी मातृभाषा, स्थानीय संस्कृति एवं परिवेश से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना है।इस विशेष पहल को जिला शिक्षा विभाग, Language and Learning Foundation (LLF) एवं Hindalco के सहयोग से विकसित किया गया है। उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह म्यूज़ियम बच्चों को “देखो–छुओ–समझो” (Experiential Learning) की पद्धति के माध्यम से सीखने का अवसर देगा। स्थानीय वस्तुओं, पारंपरिक ज्ञान एवं समुदाय से जुड़ी सामग्री बच्चों के सीखने को अधिक प्रभावी एवं अर्थपूर्ण बनाएगी।विद्यालय में स्थापित पुस्तकालय बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने, साझा पठन (Shared Reading), कहानी सुनाने एवं चित्र पुस्तकों के माध्यम से उनकी कल्पनाशीलता और भाषा कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेष रूप से यह पहल छोटे बच्चों के Foundation Learning (FLN) को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। इस नवाचार को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु शिक्षकों एवं BRP-CRP के लिए School Museum एवं Storytelling Festival पर विशेष ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किया गया था।इस शुभ अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सुंदा दास (DEO, लोहरदगा), अभिजीत कुमार (DSE, लोहरदगा), अनिल उरांव (अध्यक्ष, नगर परिषद) एवं दीप्ति राय (वार्ड पार्षद) शामिल थे। सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर “स्कूल म्यूज़ियम सह पुस्तकालय” का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्राचार्य किशोर कुमार वर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष एवं Hindalco की ओर से विद्यालय के विकास हेतु भविष्य में भी आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। Hindalco की ओर से CSR Head नीरज कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस पहल के सफल क्रियान्वयन में LLF की State Manager पल्लवी शा एवं State Project Manager मो. वलीउल्लाह के मार्गदर्शन में पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं—रश्मि खेस, निधि सिन्हा एवं सुनीति कुजूर के साथ-साथ LLF टीम के निखिल कुमार (DPC), अर्णव पराग (DAC) एवं कंचन भगत (DAC) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में LLF, Hindalco एवं मीडिया जगत के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों ने समुदाय से अपील की कि वे इस म्यूज़ियम एवं पुस्तकालय का नियमित उपयोग एवं संरक्षण सुनिश्चित करें, ताकि यह बच्चों के सीखने, सोचने, खोजने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक जीवंत एवं प्रेरणादायी केंद्र बना रहे।

Post a Comment

और नया पुराने