भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया

 


जागता झारखंड संवाददाता काठीकुंड दुमका 

भारतीय जनता पार्टी कठीकुंड प्रखंड इकाई की और से प्रखंड मुख्यालय के समीप काठीकुंड मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया| जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नेता गौरव कांत एंव कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल मुख्यरूप से उपस्थित हुए,गौरव कांत ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, जो सरकार किसान अन्नदाता के साथ अपनी वादों को पूरा नही कर पा रही है, उसने और क्या उम्मीद किया जा सकता है,किसानों को 3200 रुपये के दर से धान खरीद की वादा किए थे, उसको भी हेमंत सरकार ने धोका दिया,बेमौसम ओलावृष्टि से किसान को हुए नुकसान की भरपाई किया जाय, जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत सरकार अपने वादों के अनुसार बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा नही दे पा रही है, सरकार से मांग किया कि किसानों को समय पर सब्सिडी दर पर पारदर्शी तरीके से खाद बीज, कृषि उपकरण, उपलब्ध कराई जाय,पूर्व भाजपा सरकार के समय किसानो के हित की योजना मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को पुनः लागू किया जाय,अपने वादों के अनुसार हर परिवार को 450 रुपये प्रति सिलेंडर उपलब्ध कराया जाय,प्रत्येक प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज बनाया जाय,प्रत्येक किसान के खेत तक सिचाई की सुविधा उपलब्ध कराया जाय, सहित कई अन्य मुद्दों को उठाया गया,धरना कार्यक्रम में जगत नारायण राय,विनोद मंडल, पिन्टु साह, राजू दत्ता, शशिकांत साह,रामविलास ठाकुर, सामुयेल मुर्मू, सरसवती शर्मा, लालचंद पाल, मनोज नाग,नकुल राय दुलाल सिंह,निवारण मंडल,कान्हाई पाल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने