जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकाश भगत प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हमारे शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क विगत लगभग 10 वर्षों से अत्यंत जर्जर एवं दयनीय स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं तथा कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है।प्रखंड मुख्यालय में प्रतिदिन लगभग 5000 लोगों का आवागमन होता है, जिनमें आम नागरिक, सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं मरीज शामिल होते हैं। विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वर्तमान स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इस मार्ग पर चलने वाली एम्बुलेंस तक के पलटने का खतरा बना रहता है, इस संबंध में जिला स्तर पर पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग, दुमका द्वारा इस सड़क के निर्माण हेतु डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) भी लगभग 5 वर्ष पूर्व तैयार किया जा चुका है, इसके बावजूद आज तक कार्य धरातल पर प्रारंभ नहीं किया गया है और न ही अब तक कोई टेंडर निकाला गया है। अगर जल्दी सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय तक जाने वाली सड़क विगत लगभग 10 वर्षों से जर्जर
जागता झारखंड
0


एक टिप्पणी भेजें