भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, बिरसा चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन, CBI जांच व इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और युवाओं की मौत पर BJP का उग्र प्रदर्शन, हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप, बिरसा चौक में फूंका पुतला


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी जिला पाकुड़ की ओर से आज संध्या 6:30 बजे बिरसा चौक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, जबकि मुख्यमंत्री आलीशान महल और महंगी गाड़ियों में व्यस्त हैं। साथ ही हाल ही में उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान कई युवाओं की मौत को लेकर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया। BJP ने पेपर लीक मामले की CBI से जांच कराने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, अनुग्रहित प्रसाद साह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, मनीष पांडेय, दुलाल सिंह, महिला मोर्चा की प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, मधु देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने