अमड़ापाड़ा में अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, छापेमारी से मचा हड़कंप, 158 लॉटरी टिकट और नकदी के साथ आरोपी धराया


जागता झारखंड संवाददाता अमड़ापाड़ा:
गुप्त सूचना के आधार पर अमड़ापाड़ा क्षेत्र के पी०पी०एल० मोड़ के पास अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिलते ही सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां कई लोग अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री में संलिप्त पाए गए। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए मो० शमशाद अंसारी (उम्र करीब 31 वर्ष), पिता स्व० शमीम अंसारी, निवासी धनजोड़ी, थाना महेशपुर, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नागालैंड स्टेट लॉटरी के ‘DEAR TOUCAN’ (ईवनिंग) के 70 टिकट, ‘DEAR YAMUNA’ (मॉर्निंग) के 88 टिकट तथा 1160 रुपये नकद बरामद कर जप्त किए गए। इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 12.04.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं एवं लॉटरी रेगुलेशन अधिनियम 1998 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में स०अ०नि० काली प्रसाद साहा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने