डॉ. रामेश्वर उराँव की जनसुनवाई: बिजली-पानी-सड़क की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


:गुरुवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ रामेश्वर उराँव विधायक कार्यालय बरवाटोली लोहरदगा पहुँच आमजनों एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात किया एवं विभिन्न समस्याओं का समाधान किया , कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना और भूमि विवाद से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं। विधायक महोदय ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली,पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत की, विधायक ने तुरंत PHED विभाग के कनीय अभियंता को फोन कर 3 दिन में मरम्मत का निर्देश दिया।

वृद्धा पेंशन के लाभुकों ने पेंशन नहीं मिलने की बात रखी, इसपर विधायक ने BDO को सभी मामलों की जाँच कर 7 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया,सड़क के अधूरे निर्माण पर विभाग से जवाब तलब किया गया उन्होंने कहा "जनता की समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है। अधिकारी तय समय-सीमा में काम पूरा करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एवं उन्होंने कहा जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना है इसके साथ साथ बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा,विधायक निधि के द्वारा भी विभिन्न कार्यों की प्रगति की जाएगी।। इस मौक़े पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, स्वास्थ विभाग प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद, सहादत हुसैन, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनय उराँव, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, सीमा प्रवीण, सद्रुल अंसारी, दीपक महतो,हाजी सिकंदर अंसारी, भगत, यूनुस अ अंसारी, कु अलीम अंसारी,असलम अंसार अंसारी, उल्फ अंसा इन्द्रदीप ति राजा अंसारी, रेहान अख़्तर अंसारी, रौनक़ इ उराँव,अनवर अंसारी,नार अहमद, परवेज़ आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने