अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी को लूटा, दो राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा गुमला : घाघरा थाना मुख्यालय स्थित पुटो रोड में सोमवार शाम बड़ी लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जाने-माने व्यवसायी हरिओम गाना घर के प्रोपराइटर शशांक सोनी दुकान बंद कर पुराना रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और बंदूक की नोक पर लाखों रुपये के जेवरात एवं करीब 70 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।


एक टिप्पणी भेजें