तीन साल से अधूरी जिमा से बराटपुर सड़क धूल फांकने को मजबूर मिशन स्कूल के हजार बच्चे

 

             

जागता झारखंड संवाददाता नवाज खान कुडू लोहरदगा : कुडू प्रखण्ड के जिमा चौक से बराटपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए तीन साल बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य ठप पड़ा है, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली और ठेकेदार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस जर्जर मार्ग का सबसे बुरा असर मिशन स्कूल के मासूम बच्चों पर पड़ रहा है स्कूल में पढ़ने वाले लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतिदिन धूल के गुबार के बीच आवागमन करने को विवश हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। सड़क अब केवल गहरे गड्ढों का पर्याय बनकर रह गई है, जिससे आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि ठेकेदार की मनमानी और प्रशासनिक अनदेखी के कारण यह प्रोजेक्ट लटका हुआ है आक्रोशित जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही काम शुरू कर बच्चों को इस 'धूल भरी मुसीबत' से निजात नहीं दिलाई गई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस कुंभकर्णी नींद से कब जागता है

Post a Comment

और नया पुराने