उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सदर अस्पताल लोहरदगा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपायुक्त में सदर अस्पताल में चिकित्सकों के रोस्टर ड्यूटी पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन को रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में साफ-सफाई मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। 

मरीजों से की बातचीत

उपायुक्त ने जेनरल वार्ड, पुरुष वार्ड, मैटरलनिटी वार्ड, प्रसव वार्ड, एसएनसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मरीज से बातचीत की और उन्हें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। चिकित्सक के निर्देशानुसार उन्हें दवाइयां मिल रही हैं या नहीं, इसका भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईसीयू भी बंद पाया गया। 

मॉनिटरिंग के लिए एसडीएम बनाये गए वरीय पदाधिकारी

सदर अस्पताल में बेहतर चिकित्सीय सेवाएँ मिले, इसकी मॉनिटरिंग के उपायुक्त के निदेश पर एसडीएम सदर को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं की प्रतिनियुक्ति भी रोस्टर वार किये जाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आज सदर अस्पताल में बेड की उपलब्धता, पीएम जन औषधि केंद्र में दवाईयों की उपलब्धता, किचन में साफ-सफाई, एम्बुलेंस के अनुसार चालकों की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग बेतरतीब पायी गयी जिसे व्यवस्थित किये जाने का निर्देश दिया गया।अस्पताल परिसर में डिमोलिश किये गए बिल्डिंग के कचरे को हटाए जाने का निर्देश दिया गया। एम्बुलेंस चालक से एम्बुलेंस में चालकों की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लाइट के अधिष्ठापन का निर्देश दिया। किचेन संचालक को मरीजों को मेनूवार ही खाना दिए जाने का निर्देश दिया।सिविल सर्जन को अस्पताल कर्मियों को आईडी का निर्गत किये जाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने डायलिसिस सेंटर और लेब्रोटरी का भी निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश सिविल सर्जन को दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। अवसर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, एसडीएम अमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक व अन्य उपस्थित थे।










Post a Comment

और नया पुराने