असम के चाबुआ विधानसभा क्षेत्र में विधायक जिग्गा ने किया चुनाव प्रचार, तीर धनुष छाप में वोट देने की अपील,।


जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला। असम राज्य के चाबुआ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के समर्थन में झारखंड राज्य के सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कई गांव का दौरा किया और 2026 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को तीर धनुष छाप पर वोट देकर विजई बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड के बाद अब असम राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा को व्यापक समर्थन जनता का मिल रहा है। चुनाव प्रचार में जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर मुखातिब है ऐसी स्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा असम राज्य के चुनाव में मजबूती के साथ जीत के लिए कार्य कर रही है ।उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक और आम जनता से 2026 के विधानसभा चुनाव में तीर धनुष छाप पर वोट देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को विजई बनाने का आग्रह किया। चुनाव प्रचार में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता समर्थक मौजूद थे।








Post a Comment

और नया पुराने