जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला। गुमला जिले में घरेलू गैस के होम डिलीवरी मामले में जिला प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है। प्रशासन के द्वारा बार-बार यह घोषणा की जा रही है कि गैस एजेंसिंयों के द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से लोगों के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाई जा रही है लेकिन प्रशासन के होम डिलीवरी के दावा को अनदेखी करते हुए आए दिन सड़कों के किनारे बगीचा आदि पर लाइन लगाकर गैस कंपनियां लोगों को सिलेंडर बांट रही है। इस संबंध में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की राष्ट्रीय सचिव सह महिला नेत्री पुष्पा उरांव ने जिले में लगातार घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर संबंधी समस्या को जिला प्रशासन से जल्द सुलझाने की अपील की है। श्रीमती उरांव ने यह भी कहा है कि जिस तरह से जिले के गैस सिलेंडर उपभोक्ता परेशान है, इससे साफ लग रहा है कि उन्हें गैस मिलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीमती उरांव ने जिला प्रशासन से यह भी कहा है कि होम डिलीवरी के नाम पर गैस सिलेंडर एजेंसी पैसे उठा रहे हैं। वहीं उपभोक्ता लाइन लगाकर गैस सिलेंडर लेने के लिए मजबूर हैं।मामले की समुचित जांच व निगरानी करते हुए उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर मिले इसकी गारंटी सरकार एवं प्रशासन को करनी चाहिए। सरकार और प्रशासन जनहित में की जा रही हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो मजबूरन हमें अपने-अपने खाली सिलेंडर को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
घरेलू गैस के होम डिलीवरी मामले में प्रशासन का दावा हो रहा है खोखला साबित,,,
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें