गोबिंदपुर गाँव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर-उपासना मरांडी


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़)
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के खजूरडांगा पंचायत के गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को केंद्रीय कमेटी सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी के पहल पर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि उपासना मरांडी के सक्रिय प्रयास से ट्रांसफार्मर लगाया जाना संभव हो सका। बताया कि ट्रांसफार्मर लगने से कई दिनों से अंधेरे में डूबा गांव एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गोबिंदपुर गाँव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, घरेलू कार्य प्रभावित थे और रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता था। ग्रामीणों ने अपनी समस्या युवा नेत्री उपासना मरांडी जी तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही युवा नेत्री ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनके प्रयासों से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और उसे गांव में स्थापित किया गया। गाँव वालों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने