जीतू सिंह नागपाल को जिला अध्यक्ष मेरठ मनोनीयन एवं संगठन के विचारों पर चर्चा

 


जागता झारखंड संवाददाता: मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को सशक्त एवं विस्तारित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के विचारों, नीतियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, संगठन को प्रत्येक जिले एवं क्षेत्र तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसी क्रम में, संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यक्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए जीतू सिंह नागपाल जी को मेरठ के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप संगठन के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए अपने जनपद में संगठन का विस्तार करेंगे, नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा संगठन की नीतियों एवं विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

हमें पूर्ण विश्वास है कि जीतू सिंह नागपाल जी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर संगठन के निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे: संस्थापक- अवतार सिंह परवाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष- विनोद कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष- गिरजा शंकर,

राष्ट्रीय महासचिव- ओम प्रकाश महामना, राष्ट्रीय सूचना मंत्री- सोनिया वर्मा, जिला उपाध्यक्ष- अंकित राठी, जिला उपाध्यक्ष- संजय थापा, सदस्य- अनंत यादव, सदस्य- पूनम, चिंटू साहू, हरजिंदर सिंह, गौरव पाल, सौरभ ठाकुर, सुरेंद्र कौर, बीना देवी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने