जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
जिला पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने एसपी कार्यालय में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों, वारंट निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा हुई।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती बढ़ाएं। साथ ही, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी साझा की। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण जिले की प्राथमिकता है और कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें