बगड़ू थाना क्षेत्र में जोड़ा अंबा के पास चली वाहन चेकिंग, सड़क सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने चलाया अभियान


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
:लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र में जोड़ा अंबा के पास थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना था। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी प्रकार के दोपहिया वाहनों, खासकर मोटरसाइकिलों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र और बीमा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि सड़क पर अनुशासन बना रहे। उन्होंने चालकों से अपील की कि हमेशा वैध दस्तावेज साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस अभियान से स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ी है और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता आई है।

Post a Comment

और नया पुराने