संदीप कुमार मीना ने लोहरदगा के 43वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाला

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


संदीप कुमार मीना, भा०प्र०से० ( झा० 2019) ने शनिवार को लोहरदगा जिला के 43वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने नवनियुक्त उपायुक्त को पदभार सौंपा। इस मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि लोहरदगा जिला में उपायुक्त के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उपायुक्त के रूप में मेरी प्राथमिकता यही रहेगी कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाऊं। जो शिकायतें प्राप्त होंगीं उनके निवारण हेतु ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम के तहत कार्य किया जाएगा।निवर्तमान उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी जिला वासियों, पदाधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसी तरह कार्य करने की अपील की।मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।






Post a Comment

और नया पुराने