जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़
: राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की ओर से गुरुवार को श्री राम जन्मोत्सव एवं नौमी के शुभ अवसर पर तय कार्यक्रम के तहत् हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोरई से खेजुरदंगा, धनगरा होते हुए हरिन्दुबा के पहाड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुंदन सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे। वही पूरे रैली में श्री राम के नाम से गूंज उठा पूरा क्षेत्र, रामभक्त भगवा वस्त्र एवं झंडा लिए राम जन्मोत्सव मना रहे थे। वही कार्यक्रम के आयोजक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि संगठन के द्वारा एवं स्थानीय पहाड़िया समुदाय के ग्रामीणों के सहयोग से हिरण्डुबा के पहाड़ी टोला के पहाड़ में भव्य श्री राम जानकी हनुमान मंदिर के निर्माण को लेकर आज नींव रखा गया जो विधिवत ग्राम के बामू पहाड़िया, शंभू पहाड़िया के साथ ग्रामीणों के द्वारा मुकुल बाबा एवं गोपाल बाबा पूजा अर्चना के साथ मूर्ति का स्थापना किया गया। इस जगह पर आज से भव्य मंदिर के निर्माण में जुटेंगे रामभक्त। कार्यक्रम में हिरणपुर थाना का सहयोग रहा जिसके लिए संगठन के सदस्यों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह,संजय कुमार,पवन कुमार,तूफान कुमार सहित तुड़ाई के समस्त संगठन परिवार थे।कार्यक्रम के उपरांत महा प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, जिला महामंत्री दुलाल सिंह, जिला अध्यक्ष रतन भगत, कुंदन सिंह , विजय कुमार, आशीष कुमार, चेतन आनंद, सिंटू कुमार, प्रिंस कुमार,सनातनी रक्षा रानी, ट्विंकल कुमारी,मंटू पाण्डेय, शेषनाथ सहित हजारों की संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें