भीषण सड़क हादसा कुडू के टाटी पानी टंकी के पास बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर दो की मौत एक गंभीर


 जागता झारखंड नवाज खान:कुडू लोहरदगा मुख्य मार्ग पर स्थित टाटी पानी टंकी के पास शनिवार को एक अनियंत्रित बोलेरो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया मृतकों और घायलों की पहचान मृतक दोबा गाँव कुडू निवासी एक युवक मृतक कैरो क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का भी मौत घायल दोबा गाँव का ही एक अन्य युवक जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स RIMS रांची रेफर कर दिया गया है प्रशासनिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कुडू पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद दोबा गाँव और कैरो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से टाटी मोड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में गति सीमा निर्धारित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है

Post a Comment

और नया पुराने