जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में आदिवासी समुदाय के दो गोतिया में जमीनी विवाद एवं ताड़ का पेड़ काटने को लेकर आपस में विवाद उत्पन्न हो गया। उक्त विवाद में पार्वती सोरेन, उम्र 41 वर्ष, पति विजय हांसदा को उनके गोतिया के लोगों द्वारा पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटना के सत्यापन एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात हिरणपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई/छापामारी करते हुए हत्या में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त घटना के संबंध में हिरणपुर थाना कांड संख्या 18/26 दिनांक 28.03.2026, धारा 103(1)/3(5) BNS के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।
जप्त सामग्री
1. हत्या में प्रयुक्त पत्थर।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. नोरेन हांसदा, पिता कुबरज हांसदा।2. चरण हांसदा, पिता नोरेन हांसदा।3. अजय हांसदा, पिता चरण हांसदा।4. मनोज हांसदा, पिता चरण हांसदा। सभी ग्राम-जगतपुर, थानाहिरणपुर। जिला पाकुड़।
छापामारी दल
1. पु.अ. नि. विनय कुमार, थाना प्रभारी, हिरणपुर।2. पु.अ.नि. विवेक कुमार, थाना प्रभारी लिट्टीपाड़ा।3. पु.अ. नि. गौतम कुमार दास, हिरणपुर थाना।4. पु.अ.नि. जेना बालमुचू, हिरणपुर थाना।5. हिरणपुर थाना के अन्य सशस्त्र बल।


एक टिप्पणी भेजें