अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ

 पेयजलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन एवं रखरखाव, पेयजल संरक्षण और पेयजल प्रबंधन में उकृष्ट कार्य के लिए महिलाओं की भूमिका को किया गया सम्मानित


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा

उपायुक्त लोहरदगा के निर्देश के आलोक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रांगण , लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार हंसदा ने उपस्थित जन प्रतिनिधि,महिलाओं दीदियों का स्वागत करते हुए जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता एवं उसके सतत प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला समन्वयक एवं कनीय अभियंता द्वारा झारखंड राज्य पेयजलापूर्ति संचालन एवं सम्पोषण नीति-2025 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि लोहरदगा जिले की 01 माननीय मुखिया एवं 01 अदद स्वयं सहायता समूह की दीदी को पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आगामी 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने तथा सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 मुखिया एवं 15 जलसहियाओं को प्रशस्ति पत्र , शाल तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आई माननीय प्रमुख महोदया,विभिन्न पंचायतों के महिला मुखियागण, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी प्रखंड वॉश समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


जल महोत्सव पखवाड़ा के माध्यम से जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने