जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खड़ी जोल में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कोल ब्लॉक का विरोध किया गया जीप अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने शिकारीपाड़ा प्रखंड में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कोयला कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि युवा संघ के सभी सदस्य पहले से उनके साथ थे और काठी कुंड प्रखंड में कोयला कंपनी के जल-जंगल-जमीन पर कब्जे की कोशिश को मिलकर रोका। "हमने लड़ा और कंपनी अब तक नहीं बैठ पाई," बेसरा ने कहा।शिकारीपाड़ा में भी सीओ द्वारा ग्राम सभा का कागज दिखाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "सीओ ने कहां से यह कागज निकाला, पता नहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना ग्राम सभा के कोई कंपनी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगी।" विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए बेसरा ने पूर्व रघुवर सरकार को निशाना बनाया, "उन्होंने ग्राम सभा को कमजोर किया था, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने इसे मजबूत बनाया। बिना ग्राम सभा की अनुमति के किसी को जमीन नहीं देंगे।"बेसरा ने मुनि हांसदा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। "मुनि हांसदा ने लोगों को भ्रमित किया। कभी इस क्षेत्र में घुसने नहीं देना है । उनके कारण हमारे लोगों ने गोली खाई, दो मर गए। जो
साल में फूल-माला पहनाकर सम्मानित करते हैं, एक को आज भी आंख में गोली है—देख नहीं पाते। डॉक्टर कहते हैं, निकाली तो मर जाएंगे।" उन्होंने स्पष्ट किया कि सीओ ग्राम सभा बुलाएंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, मुखिया और गणमान्य लोग शामिल होंगे। "देना हो तो हां करेंगे, नहीं तो न करेंगे, लेकिन बिना ग्राम सभा के जमीन नहीं देंगे।"मौके पर जिप सदस्य पश्चिमी प्रकाश हांसदा, युवा संघ अध्यक्ष दुलाल बेसरा, संयोजक चांदो बास्की, मोतीलाल सोरेन, मुखिया बाकीजोड़ परमेश्वर मुर्मू, चित्रागाड़िया पंचायत समिति बसंती हेमब्रम, झामुमो महिला मोर्चा ,पंचायत सचिव नायमी टुडू, आदि इस महिला दिवस पर हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी।




एक टिप्पणी भेजें