जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:उपायुक्त डॉ ताराचंद ने रामनवमी-2026 को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी जिलावासियों का आभार जताया है। उपायुक्त ने कहा कि एक बार फिर लोहरदगा जिला वासियों ने आपसी एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया है और रामनवमी के त्यौहार को सम्पन्न कराया है।जुलूस के दौरान सभी धर्म-सम्प्रदाय के लोगों ने गंगा-जमुनी की तहजीब को कायम रखा है। यह सब सभी के प्रयास से ही सम्भव हो पाया।रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने आपसी तालमेल के जरिये जुलूस व अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया।समाज के बुद्धिजीवी व समाजसेवियों ने अभिभावक की तरह हर कदम पर साथ दिया और जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।मीडियाकर्मियों का विशेष रूप से विशेष धन्यवाद जिन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों का लगातार कवरेज दिया और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की भूमिका को भली-भांति निभाया।अंत में उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्य मे अपना सहयोग दिया। उन सामाजिक व धार्मिक संगठनों का भी धन्यवाद जिन्होंने रामनवमी को सम्पन्न कराने में हर कदम पर जिला प्रशासन का साथ दिया और आपसी समरसता व भाईचारे को बनाये रखा।

एक टिप्पणी भेजें