ईसाई समुदाय के लोगों ने पाम संडे का त्योहार निष्ठापूर्वक मनाया

 


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा रविवार को पाम संडे का त्योहार काफी निष्ठापूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने खरौनी चर्च से ईसाई समुदाय के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया । इस दौरान प्रखंड के सभी गिरजा घरों में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु को याद किया गया । इस दौरान लोग खजूर , नीम , ताड़ आदि के कोमल पत्तों को फूलों से सजाकर गिरजाघर पहुंचे । पाकुड़िया के हरिपुर चर्च में इस दौरान पास्टर ओरिजेनस मुर्मू ने प्रार्थना सभा की अगुवाई की । जानकारी के मुताबिक पाम संडे ईसाई धर्मग्रंथ में प्रभु यीशु के येरुशलम में प्रवेश को याद दिलाता है साथ ही सबों को अपने दिलों में प्रभु यीशु का स्वागत करने और उनका अनुसरण करने के लिए सदा तैयार रहने की याद दिलाता है । ईस्टर से पहले के अंतिम रविवार को पाम संडे मनाया जाता है । यह दिन विनम्रता ,सेवा , प्रार्थना एवं चिंतन के दिन के रूप में मनाया जाता है । साथ ही प्रखंड के बासेतकुंडी , सापादाहा , बेलपहाड़ी सहित अन्य गिरजाघरों में भी रविवार को पाम संडे निष्ठापूर्वक मनाया गया।

Post a Comment

और नया पुराने