जागता झारखंड : कांग्रेस पार्टी सोनारी मंडल ने आम जनता को हो रही परेशानियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।लगातार LPG गैस की किल्लत, ₹60 की कीमत में बढ़ोतरी, और 25 दिनों के बाद नया गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था ने आम लोगों का जीवन बेहद कठिन बना दिया है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साफ मानना है कि यह स्थिति नरेंद्र मोदी जी और उनकी केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।जहाँ एक तरफ आम जनता महंगाई और गैस की कमी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री द्वारा गोदी मीडिया के माध्यम से देश में सब कुछ सामान्य होने का भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है—जनता की तकलीफों को छिपाने से सच्चाई नहीं बदलती।जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलेगी, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर हर मंच तक आवाज उठाती रहेगी।महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा
महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध
Jagta jharkhand
0





.jpg)











एक टिप्पणी भेजें