जागता झारखंड संवाददाता काठीकुण्ड दुमका।झिकरा पंचायत में पंचायत मुखिया श्रीमती एलबिना मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी सामंजस्य स्थापित करना और पंचायत के विकास को गति देना रहा।बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने कार्यों का विस्तृत विवरण साझा किया। मुखिया श्रीमती मुर्मू ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित विभागों से लिखित रूप में अवगत कराने को कहा। सभी ने एकजुट होकर पंचायत को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।इस बैठक में आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, कृषक मित्र, ऊर्जा मित्र, पंचायत सहायक प्रिय कुमारी, प्रज्ञा केंद्र संचालक दुलाल बेसरा, मोबिलाइजर आशिष टुडू, जेएस एलपीएस से उषा टुडू, चौकीदार रिफाईल मरांडी (सालदाहा बीट), बापन मोहली (मसानिया बीट) तथा पंचायत सचिव कपीलदेव मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह
झिकरा पंचायत में पंचायत समन्वय समिति की बैठक आयोजित, विकास के लिए संकल्प
जागता झारखंड
0


एक टिप्पणी भेजें