बिशुनपुर में गिरा एसीबी का बज्र, 8 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

 


जागता झारखंड संवाददाता प्रदीप कुमार साहू बिशनपुर गुमला : जिले के बिशुनपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो एक लाभुक से कुआं मरम्मत कार्य के भुगतान के एवज में 8000 रुपये रिश्वत की मांग कर रही थीं। लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जब लाभुक ने पंचायत सचिव को 8000 रुपये दिए, उसी समय मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी पंचायत सचिव को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें एसीबी कार्यालय ले जाया गया है।इस घटना के बाद प्रखंड कार्यालय में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।



Post a Comment

और नया पुराने