श्री श्री 1008 श्री बिष्णु महायज्ञ का समापन


जागता झारखंड संवाददाता राज कुमार पाकुड़िया (पाकुड़
) :रामलला यज्ञ मैदान पाकुड़िया में विगत नौ दिनो से जारी श्री श्री 1008 श्री बिष्णु महायज्ञ का समापन रविवार को पुर्णाहूति के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। यज्ञ का शुभारंभ 21 मार्च को 2100 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा के हुआ था। पूर्णाहुति के पूर्व सार्वजनिक सामूहिक यज्ञाहुती दी गई जिसमें सैकड़ों लोगो ने भाग लिया। पूर्णाहुति के उपरांत यजमान शंभु कुमार भगत सपत्नी द्वारा 51 कुआंरी कन्याओं के साथ साथ ब्राह्मण भोज का आयोजन भी हुआ । यज्ञानुष्ठान बनारस से आए 11 विद्वान पंडितों एवं यजमान शंभू कुमार भगत एवं उनकी पत्नी द्वारा सम्पन्न हुआ। यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ स्थल पर श्रधालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिन्होंने हरिनाम जपते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा लगाई एवं स्थापित देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। यज्ञ के दौरान पंडितों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रतिदिन संध्या आरती में धार्मिक भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया था। वहीं पूर्णाहुति के साथ यज्ञ स्थल पर जारी नौ दिवसीय अखंड हरिनाम कीर्तन का समापन किया गया। यज्ञ के दौरान यज्ञ मैदान में नौ दिनों तक महा भंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगो ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही संध्या आरती के बाद प्रतिदिन प्रसाद वितरण नियमित रूप से की गई। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्रि में अलग अलग ख्याति प्राप्त कथाकारों एवं कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रवचन की प्रस्तुति का लोगों ने खूब आनंद उठाया और भक्ति रस का पान किया। यज्ञ को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में जहां यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने में हर पल पुलिस बलों की तैनाती देखी गई। यज्ञानुष्ठान का आयोजन में न सिर्फ पाकुड़िया प्रखंड के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी ली बल्कि दूर दराज के लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर सहयोग समर्पित किया। गौरतलब हो कि पाकुड़िया की पावन धरती में बिष्णु महायज्ञ का शुभारंभ बनारस के एक यशस्वी संत बैरागी बाबा एवं उनके प्रिय शिष्य पाकुड़िया निवासी पूर्व मुखिया शिवशंकर भगत द्वारा वर्ष 2002 में की गई थी बीच में कोरोना के दौरान लोक डाउन के कारण यज्ञ में विराम लग गया था पुनः युवाओं की टोली में आई चेतना के बाद इस वर्ष बिष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने