जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: जिला योजना कार्यकारिणी समिति की तृतीय बैठक आज उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उपलब्ध आवंटन से लगभग ₹282.594 लाख की योजनाओं पर घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न नई योजनाओं को भी अनुमोदन दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व से संचालित सभी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जो योजनाएँ भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी हैं, उनके भुगतान के लिए आवश्यक राशि की अधियाचना समय पर सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें