जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :आज, 27 मार्च 2026 को रामनवमी के पावन पर्व पर लोहरदगा जिले के पंचायत अरेया के अरेया गांव में अनोखी तस्वीर देखने को मिली। यहां अंजुमन इस्लामिया नौजवान कमेटी अरेया ने रामनवमी जुलूस का हार्दिक स्वागत किया। आपसी भाईचारे को बरकरार रखते हुए मुस्लिम भाइयों ने जुलूस को फूलों की मालाओं से सम्मानित किया, जो साम्प्रदायिक सद्भाव की प्रतीक बनी।कमेटी के मुख्य सदस्य वसीम अकरम, जुबेर अंसारी, इबरार अंसारी, जाफरुल अंसारी, तबरेज अंसारी, मुश्ताक अंसारी सहित सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग किया। उन्होंने जुलूस मार्ग को सजाया-सवराया, स्वागत समारोह आयोजित किया और हिंदू भाइयों के साथ उत्साहपूर्वक जुलूस में शामिल हुए। यह पहल गांव की एकता को मजबूत करती है।इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैला। निवासियों ने कमेटी की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास से धार्मिक सौहार्द बढ़ेगा। रामनवमी पर यह भाईचारा देशव्यापी प्रेरणा बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें