जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।दुमका पुलिस ने होटल सिटी गार्डन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर वर्षों से फरार वांछित आरोपी मंटू ओझा को धर दबोचा। उसके साथ मौजूद एक अन्य अपराधी राहुल राज को भी हिरासत में लिया गया।एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि दुमका नगर थाना टीम ने होटल के कमरा नंबर 203 में दबिश दी। आरोपी पुलिस को देख भड़क गए और गाली-गलौज व धक्कामुक्की करते भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर थाने ले आई। इस दौरान सरकारी काम में बाधा डालने का भी प्रयास हुआ।मंटू ओझा (27), कुम्हारपारा रानीबगान का निवासी, के खिलाफ 2018 से 2025 तक दुमका नगर थाने में 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं। मारपीट, आर्म्स एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा जैसे गंभीर आरोप हैं। वहीं, राहुल राज (31), बिहार के समस्तीपुर के काशीपुर निवासी, के खिलाफ भी पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं।छापे में नगर थाना प्रभारी के अलावा शिकारीपाड़ा, जामा थाना पुलिस व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसपी ने कहा, अपराध पर लगाम कसने के लिए सतत अभियान जारी रहेगा। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
दुमका : होटल में छापा, फरार बदमाश मंटू ओझा समेत दो अपराधी गिरफ्तार
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें