दुष्कर्म का आरोपी मधेश्वर उरांव अब भी फरार, पुलिस ने घर और चौराहों पर चिपकाया इस्तेहार

 



जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला): घाघरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मधेश्वर उरांव के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी के पैतृक आवास और सार्वजनिक स्थलों पर इस्तेहार चिपकाकर उसे सरेंडर करने की चेतावनी जारी की।अभियुक्त मधेश्वर उरांव (पिता: स्वर्गीय विजय उरांव), सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बस्ती का निवासी है। घाघरा थाने में कांड संख्या 98/25 दर्ज है, जो 19 नवंबर 2025 को दर्ज किया गया। इसमें धारा 376(2) (दुष्कर्म) और 506 (जान से मारने की धमकी) के गंभीर आरोप हैं।सोमवार को घाघरा सब इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल सिसई बस्ती पहुंचा। उन्होंने आरोपी के घर की दीवारों के साथ गांव के मुख्य चौक-चौराहों पर इस्तेहार चिपकाए। ग्रामीणों को भी सूचित किया गया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने को ठिकाने बदल रहा है।पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से मधेश्वर लगातार फरार है। छापेमारी जारी है, लेकिन इस्तेहार से आत्मसमर्पण का दबाव बनाया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने