लोहरदगा के मेधावी छात्र-छात्राएं पलामू के लिए रवाना

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए आज रवाना हुए। जिला सीएम उत्कृष्ट नदिया हिन्दू विद्यालय लोहरदगा परिसर से बसों को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6-8 के 200 मेधावी छात्र-छात्राएं (शिक्षा,खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले व नियमित छात्र-छात्राएं) चयनित किए गए थे। 

यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम तीन दिनों का है। छात्र-छात्राएं इस दौरान लातेहार जिला के बेतला सफारी व पलामू किला, लोध जलप्रपात, नेतरहाट झील, सूर्योदय व सूर्यास्त पॉइंट, नेतरहाट आवासीय विद्यालय, कोयल पॉइंट व्यू, नाशपाती बगान, चीड़ के जंगल देखेंगे। छात्र-छात्राएं रविवार शाम को लोहरदगा वापस लौटेंगे। अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे।



Post a Comment

और नया पुराने