सुन्दरु गाँव में दिखी गंगा जमुनी तहजीब मुस्लिम भाइयों ने चना गुड़ और शरबत से किया रामनवमी जुलूस का स्वागत


जागता झारखंड नवाज खान:
कुडू लोहरदगा जहाँ एक ओर पूरा देश रामनवमी के पावन उत्सव में डूबा है वहीं लोहरदगा जिले के कुडू प्रखण्ड अंतर्गत सुन्दरु गाँव से साम्प्रदायिक सौहार्द की एक बेहद तस्वीर सामने आई है यहाँ अंजुमन इस्लामिया के सदर एवं सकेट्री के अध्यक्षता एवं सदस्यों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए रामनवमी के जुलूस का भव्य स्वागत किया सेवा और सत्कार की अनूठी पहल गाँव से गुजर रहे रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए मुस्लिम भाइयों ने विशेष इंतजाम किए थे भीषण गर्मी को देखते हुए अंजुमन इस्लामिया की ओर से स्टाल लगाकर लोगों के बीच निम्नलिखित चीजें वितरित की गईं ठंडा शरबत और पानी प्यास बुझाने के लिए शीतल पेय की व्यवस्था चना और गुड़ ऊर्जा के लिए पारंपरिक प्रसाद का वितरण किए जुलूस के स्वागत में खड़े रहे भाईचारे का संदेश इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर एवं सकेट्री एवं सदस्यों ने कहा कि त्योहार किसी भी धर्म का हो वह हमें आपस में जुड़ना सिखाता है सुन्दरु गाँव ने हमेशा से आपसी एकता को सर्वोपरि रखा है जुलूस में शामिल रामभक्तों ने भी इस पहल की सराहना की और मुस्लिम भाइयों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया यह सिर्फ शरबत या चना नहीं बल्कि एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान है जो सदियों से हमारे गाँव की पहचान रही है स्थानीय ग्रामीण

यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे नफरत के दौर में मोहब्बत और एकता की एक बड़ी जीत मान रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने