जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव और उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर से मुलाकात कर उन्हें बुके और शॉल भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के विकास, समाजसेवा और जनहित कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।सोसाइटी के संस्थापक सय्यद वसीम, अध्यक्ष मोहेमीन उर्फ बब्बन, नायब सचिव हैदर अली, मीडिया प्रभारी तुफैल अंसारी, कोषाध्यक्ष नसीम अंसारी, ब्लड प्रभारी गुफरान खान, सरपरस्त सय्यद सूडडू, सम्मी खान, मुजम्मिल अंसारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। बैठक में शहर के समग्र विकास पर जोर दिया गया। सोसाइटी पदाधिकारियों ने नगर परिषद के साथ मिलकर सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहयोग का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर ही लोहरदगा को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है।नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने सोसाइटी के इस पहल की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से जिले के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं। स्वच्छता अभियान, सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, पार्क विकसित करने जैसे मुद्दों पर ठोस योजना बनाई जाएगी। उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने भी एकता का संदेश देते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही शहर की समस्याओं का समाधान संभव है।यह मुलाकात सामाजिक सद्भाव और विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है। सोसाइटी ने पहले भी विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान दिया है, जैसे रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों की मदद। नगर परिषद ने भी ऐसी पहलों का स्वागत किया है। आगामी दिनों में दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयासों से लोहरदगा में कई परिवर्तनकारी योजनाएं अमल में आएंगी। यह घटना स्थानीय स्तर पर सौहार्द का प्रतीक बनी।

एक टिप्पणी भेजें