छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों की संख्या अनुमोदित


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा 
:उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा  शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों की संख्या अनुमोदित की गई। 

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के 1399 और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के 3389 छात्र-छात्राओं की संख्या सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई और आवश्यक निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए।बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।


Post a Comment

और नया पुराने