जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लोहरदगा में करारा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का दामन थाम लिया।
रांची में AIMIM के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने आलम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की और तत्काल लोहरदगा जिला संयोजक पद पर नियुक्त कर दिया। आलम के साथ अलीफान, मंजूर अंसारी समेत कई प्रमुख स्थानीय नेता भी AIMIM में शामिल हो गए।
यह घटना कांग्रेस के अल्पसंख्यक वोट बैंक में गहरी सेंध मानी जा रही है, खासकर लोहरदगा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जहां मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे AIMIM की पकड़ मजबूत होगी और कांग्रेस की स्थिति कमजोर पड़ेगी। चुनावी समर में यह विकास विपक्ष के लिए राहत का संदेश लेकर आया है।


एक टिप्पणी भेजें