लोहरदगा में शनि मंदिर के पास 4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आर्यन भगत गिरफ्तार


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी, लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि शनि मंदिर, मैना बगीचा, लोहरदगा के पास एक लडका आर्यन भगत पे० स्व० लालचंद भगत सा० मैना बगीचा, शनि मंदिर के पास, थाना जिला-लोहरदगा के द्वारा ब्राउन शुगर का अवैध खरीद ब्रिकी किया जा रहा है।

प्राप्त उक्त आसूचना के आलोक में सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०नि० सह थाना प्रभारी, लोहरदगा, पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार, पु०अ०नि० पप्पु कुमार, स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता एवं सशस्त्र बल लोहरदगा थाना के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया। अंचलाधिकारी, लोहरदगा के साथ गठित टीम द्वारा शनि मंदिर, मैना बगीचा, लोहरदगा के पास छापामारी करने पर चेकदार र्शट पहना एक लम्बा लडका शनि मंदिर के पीछे भागने लगा। छापामारी दल के द्वारा पीछा करने पर वह लडका अपने घर में चला गया। पूछताछ करने पर उक्त लडका द्वारा अपना नाम आर्यन भगत पे० स्व० लालचंद भगत सा० मैना बगीचा, शनि मंदिर के पास बतलाया। तत्पश्चात अंचलाधिकारी, लोहरदगा के उपस्थिति में विधिवत उक्त लडका के घर में कमरे की तलाशी लिया गया तो कमरे में स्थित पलंग के उपर बिछाये चादर के नीचे से पीला रंग का एक पॉलिथीन एवं सिल्वर रंग का इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद किया गया। बरामद पीला रंग का पॉलिथीन में एक ठोस टुकड़ा एवं 5 बडा एल्युमिनियम फॉयल एवं चार छोटा एल्युमिनियम फॉयल का लिपटा हुआ पुडिया बरामद हुआ। आर्यन भगत उम्र 22 वर्ष पे० स्व० लालचंद भगत सा० मैना बगीचा, शनि मंदिर के पास, थाना+जिला- लोहरदगा के द्वारा बताया गया कि बरामद ठोस पदार्थ एवं एल्युमिनियम फॉयल में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है। तत्पश्चात बरामद इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन से उक्त सभी बरामद अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का वजन करने पर करीब 04 ग्राम पाया गया। बरामद सभी अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन को विधिवत जप्त कर अभियुक्त 1. आर्यन भगत उम्र 22 वर्ष पे० स्व० लालचंद भगत सा० मैना बगीचा, शनि मंदिर के पास, थाना+जिला- लोहरदगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड सं0-58/26 दिनांक-28.03.2026 धारा-17 (a)/21(a)/22(a)/29 NDPS ACT 1985. दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतारी-

1. आर्यन भगत उम्र 22 वर्ष पे० स्व० लालचंद भगत सा० मैना बगीचा, शनि मंदिर के पास, थाना+जिला- लोहरदगा

बरामदगी / जप्ती-

1. करीब 04 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 2. 01 इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन

छापामारी दल के सदस्यः-

1. रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०नि० सह थाना प्रभारी, लोहरदगा,2. रवि रंजन कुमार, लोहरदगा थाना 3. पप्पू कुमार, लोहरदगा थाना4. चन्द्रदीप मेहता, लोहरदगा थाना5. लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल

Post a Comment

और नया पुराने