शिकारीपाड़ा में अलविदा जुम्मा शांतिपूर्ण ढंग से अदा, कल ईद-उल-फितर



 जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा(दुमका):- 

रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार को दुमका जिले सहित शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी मुस्लिम गांवों में अलविदा जुम्मा की नमाज शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। स्थानीय मस्जिदों व जामा मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि 26-27 साल बाद इस रमजान में एक महीने में पांच जुम्मे की नमाज मिली, जो बेहद महत्वपूर्ण रही। चौथे जुम्मे पर भी अलविदा नमाज पढ़ी गई थी, जबकि आज दोबारा अलविदा जुम्मा अदा हुआ। इस दिन विशेष दुआओं के जरिए देश-प्रदेश की शांति, समृद्धि व एकता की कामना की जाती है।शिकारीपाड़ा के हर मुस्लिम बहुल गांव में दोपहर निर्धारित समय पर नमाज हुई। दुमका शहर की जामा मस्जिद में सबसे अधिक नमाजियों ने शिरकत की। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।कल शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की जाएगी। इस पाक महीने ने रोजेदारों को इबादत व नेकी के अवसर दिए। ईद पर घर-घर मीठी सेवई बनेगी, लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद देंगे।

Post a Comment

और नया पुराने