रानीश्वर थाना क्षेत्र में बैल चोरी का खुलासा: तीन चोर गिरफ्तार, महिंद्रा पिकअप समेत बरामद की चोरी की चार बैल



जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका। उप राजधानी दुमका के अंतर्गत रानीश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम रंगालिया में गुरुवार रात करीब 1:15 बजे रामचन्द्र देहरी के घर की गोशाला से चार बैल चोरी हो गए। श्यामसुन्दर देहरी ने थाना को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।


सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग के दौरान मनासजोड़ ओपी पुलिस ने बागनल के पास महिंद्रा पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH04Y 9371) को पकड़ लिया, जिसमें चार बैल लदे थे। जांच में पता चला कि ये वही बैल हैं जो रानीश्वर थाना क्षेत्र से चोरी हुए थे। वाहन में सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आवेदक ने बैलों की पहचान कर ली।


 गिरफ्तार अभियुक्त

- निरज कुमार साह (उम्र 35 वर्ष), पिता: प्रभात साह, ग्राम: सरुवा, पोस्ट: बान्दो हरिपुर, थाना: मुफसिल, दुमका।

- प्रभात साह (उम्र 55 वर्ष), पिता: स्व. हरिमोहन साह, ग्राम: सरुवा, पोस्ट: बान्दो हरिपुर, थाना: मुफसिल, दुमका।

- ललन कुमार यादव (उम्र 32 वर्ष), पिता: सोमेश्वर यादव, ग्राम: विराजपुर, थाना: सोनारायठाड़ी, देवघर।


पूछताछ में तीनों ने बैल चोरी का अपराध स्वीकार कर लिया। मामला थाना कांड संख्या 08/26, धारा 379/411 IPC के तहत दर्ज किया गया है।


 छापामारी दल

- पुनि. बलराम कुमार सिंह, थाना प्रभारी, रानीश्वर।

- पुनि. अवधेश कुमार, थाना प्रभारी, मसानजोड़।

- पुनि. सुरेश कुमार, अनुसंधानकर्ता, रानीश्वर।

रानीश्वर एवं मसानजोड़ थाना के सशस्त्र बल।


पुलिस ने वाहन, बैल और अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई स्थानीय किसानों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने वाली है।

Post a Comment

और नया पुराने