गोपीकांदर में अज्ञात वाहन की चपेट में 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल

 


जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार से 65 वर्षीय बुजुर्ग चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर थाना की पेट्रोलिंग टीम एसआई मनोज सोरेन के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कोल कंपनी की एम्बुलेंस से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। वहां डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया और बताया कि सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं। सिर में गंभीर चोट, अत्यधिक खून बहना और बेहोशी की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलों-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।खबर लिखे जाने तक घायल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने