जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा, संताल परगना ने रविवार को परिषद भवन में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने की।मोर्चा के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभिषेक चौरसिया को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में दुमका नगर के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान होगा।असीम कुमार मंडल ने कहा, "नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में अभिषेक चौरसिया से दुमका वासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। मोर्चा सामाजिक न्याय व पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगा।" केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने शहर के विकास कार्यों को मजबूत बनाने पर जोर दिया, जबकि संरक्षक दिवाकर महतो ने सभी संगठनों से एकजुट होकर काम करने की अपील की।अंत में अभिषेक चौरसिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए दुमका के विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करूंगा।"समारोह में मोर्चा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवनारायण दर्बे, महासचिव दयामय माजी, जिलाध्यक्ष जयकांत जायसवाल, बिहारी यादव, काशीनाथ महतो, रमेश प्रसाद साह, मदन कुमार मंडल, केएस सौरभ, जियाधर मंडल, जगबंधु मंडल, बसंत कुमार वेद, नारायण चंद्र वेद, अशोक कुमार मंडल, राजू महतो, रिंकू कुमार, अमूल्य चंद्र मल्लिक, पंकज यादव, बैकुंठ प्रसाद शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने किया दुमका नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया का भव्य अभिनंदन
जागता झारखंड
0


एक टिप्पणी भेजें