आरसी मध्य विद्यालय मरियम डीह के 28 नामांकित बच्चे आठवीं बोर्ड की परीक्षा से रह गए वंचित ,,जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा,, तत्काल वेतन पर लगाई रोक,,

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला। जिले में पहली बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा में अजब गजब स्थिति देखने को मिली है। जब बच्चों का परीक्षा फॉर्म ही भरा नहीं जा सका और बच्चे एग्जाम से वंचित रह गए। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला ने रायडीह प्रखंड क्षेत्र के आरसी मध्य विद्यालय मरियमडीह के प्रधानाध्यापक को पत्र भेजकर आठवीं बोर्ड की परीक्षा में सभी स्टूडेंट का परीक्षा फॉर्म नहीं भरने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। प्राप्त सूचना के मुताबिक मरियम डीह स्कूल में आठवीं वर्ग में कुल 36 बच्चे नामांकित थे जिनमें से सिर्फ आठ बच्चों का ही परीक्षा फॉर्म भरा जा सका और शेष 28 बच्चों का फॉर्म नहीं भरा जा सका। जिसके कारण मरियमडीह स्कूल के 28 बच्चे आठवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके ।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को चिट्ठी भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है और कहा है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीन रवैया को आपकी कार्यशैली उजागर कर रही है ।डीइओ ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा है कि स्पष्टीकरण में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आपके विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए लिखा है कि आपका यह कृत्य घोर लापरवाही, कर्तव्य हीनता और शैक्षणिक दायित्वों का प्रति उदासीनता का परिचायक है ।यह आचरण न केवल विभागीय आदेशों का उल्लंघन है बल्कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन भी स्थगित कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कुल चार बिंदुओं पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है और कहा है कि नामांकित बच्चों के परीक्षा में शामिल नहीं होने के लिए जवाब देह कौन है। डीइओ ने पत्र में लिखा गया है कि स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय नियम संगत कार्रवाई के लिए विभाग को संस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने