जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) पाकुड़िया नगर इकाई द्वारा श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ,पाकुड़िया में आयोजित निरंतर सेवार्थ विद्यार्थी शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर बिष्णु महायज्ञ का शुभारंभ की तिथि से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सेवा हेतु संचालित किया जा रहा था।शिविर के अंतिम दिन महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार यज्ञ स्थल पहुंचे और परिषद् के कार्यकर्ताओं का मनोबल को बढ़ाया।उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन से प्रेरित होकर राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे हर उस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे, जो राष्ट्र की शक्ति को सुदृढ़ करता है। यह विष्णु महायज्ञ परिषद् के लिए प्रेरणास्रोत रहा है, क्योंकि परिषद् द्वारा इस स्थान पर यज्ञ के पूर्व ही भगत सिंह जयंती एवं स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें