जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव माननीय डॉ तनवीर आलम जी ने पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायतों और नगर क्षेत्र से आए पुरुष व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आम नागरिकों ने ज़मीन विवाद, मईया सम्मान योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अनुदान में विलंब, ग्रीन कार्ड जारी न होने तथा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी समस्याएं रखीं। माननीय डॉ तनवीर आलम जी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। शेष समस्याओं के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, किसान पासवान,रामविलास महतो, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, युवा प्रखंड़ अध्यक्ष नसीम आलम,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें