चंदवा में सवर्ण समाज का UGC कानून के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन



जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहार : चंदवा। केंद्र सरकार के प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में चंदवा प्रखंड में सवर्ण समाज ने सोमवार को विशाल महासभा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। चंदवा व आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद वैद्य ने की। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । मंच संचालन दीपू सिन्हा ने किया। वक्ताओं ने कानून से शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक संतुलन व योग्यता पर प्रतिकूल प्रभाव की चिंता जताई। प्रमुख वक्ता जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, रामयश पाठक, लाल मनोज नाथ शाहदेव, प्रवीण सिंह, अश्विनी मिश्रा, कौशल लाल, राजकुमार पाठक, गोविंद बल्लभ मिश्रा, राजेश चंद्र पांडे, हरिनंदन दुबे व निर्मल शर्मा ने विचार व्यक्त किए।महासभा के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अंचल अधिकारी को सौंपा गया। मांग की गई- कानून वापस हो या संशोधित हो। संजय तिवारी, संजीव आजाद, अजय वेध आदि उपस्थित रहे। समाज ने शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी। राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की गई।

Post a Comment

और नया पुराने